{"_id":"696a7408db27febd2b0f0c17","slug":"police-arrest-arm-supplier-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135781-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 40 हजार की पिस्टल और चार हजार का तमंचा, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 40 हजार की पिस्टल और चार हजार का तमंचा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 16 Jan 2026 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। धौलाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी डिमांड मिलने पर पिस्टल 40-45 व तमंचा चार से पांच हजार रुपये में अपराधी किस्म के लोगों को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार पिस्टल, छह तमंचे, 15 कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस गिराेह के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान व उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान दीपक निवासी गांव डेटाखुर्द थाना पिसावा जिला अलीगढ़ और नमन निवासी मोहल्ला अशोकनगर व चिराग उर्फ चिंटू निवासी मोहल्ला न्यू सर्वोदयनगर पिलखुवा जिला हापुड़ को देहरा झाल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी दीपक हथियार सप्लाई करने की घटना का मास्टरमाइंड है। दीपक पिस्टल और तमंचों को अन्य व्यक्ति से प्राप्त कर अपने दोस्त नमन व चिराग उर्फ चिंटू के साथ मिलकर अपराधी किस्म के लोगों को बेचकर आर्थिक लाभ कमाता है। पुलिस दीपक को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी की जानकारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने बताया कि आरोपी नमन, चिराग उर्फ चिंटू व दीपक पर थाना धौलाना व पिलखुवा पर करीब नौ मुकदमे दर्ज हैं।
मुख्य सप्लायर की पुलिस को तलाश-- -
पुलिस की माने तो अवैध रूप से हथियार बेचने वाले इस गिरोह में कुछ और मास्टर माइंड भी शामिल हैं। गिरोह का मुख्य सप्लायर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही यह खुलासा हो सकेगा कि इन पिस्टलों और तमंचों की तस्करी कहां से हो रही थी। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य साथियाें की तलाश कर रही है। गिरोह के सदस्य पिछले दो साल से क्षेत्र में हथियार बेचने का कार्य कर रहे थे। आसपास के जिलों में इन आरोपियों ने किस किसको हथियार बेचे, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

मुख्य सप्लायर की पुलिस को तलाश