फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police alert in hapur

Hapur News: हल्द्वानी में भड़की हिंसा के बाद जिले में पुलिस सतर्क

Fri, 09 Feb 2024 09:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 09 Feb 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
police alert in hapur
हापुड़। उत्तराखंड के हल्द्वानी में भड़की हिंसा के बाद जिले में पुलिस सतर्क हो गई है। शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा के मद्देनजर एसपी अभिषेक वर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के बुलंदशहर रोड स्थित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। शहर के अलग-अलग इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी गई।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में भड़की हिंसा के बाद डीजीपी के निर्देश पर हापुड़ जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। किसी भी आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट का तत्काल खंडन करने के साथ ही गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने बताया कि जिले में किसी अराजक तत्व ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो आवश्यक बल प्रयोग किया जाएगा। एसपी ने नगर के बुलंदशहर रोड स्थित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में, आवास विकास, सिकंदर गेट, पुराना बाजार, मिनाक्षी रोड आदि इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान एएसपी राजकुमार अग्रवाल, सीओ वरुण मिश्रा, सदर कोतवाल नीरज कुमार, थाना देहात प्रभारी मनीष चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed