फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police-administration on alert regarding Ganga Dussehra, there will be movement of six lakh devotees

Hapur News: गंगा दशहरा को लेकर अलर्ट पर पुलिस-प्रशासन, छह लाख श्रद्धालुओं का होगा आवागमन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police-administration on alert regarding Ganga Dussehra, there will be movement of six lakh devotees
हापुड़। ब्रजघाट में 16 जून को ज्येष्ठ गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। इसलिए आसपास के कई राज्यों व जनपदों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व जाम न लगे इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है और मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

हर वर्ष की तरह इस बार भी ज्येष्ठ माह में गंगा दशहरा पर गंगा नदी के तट पर कार्यक्रम किया जाएगा। इस मेले में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से लगभग पांच-छह लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस कारण जाम की समस्या भी बन जाती है। मेले में बाहर से आने वाले दुकानदार, श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो 14 जून से लेकर 17 जून तक निर्धारित प्वाइंट पर तैनात रहेंगे। मेले को लेकर 14, 15 व 16 जून को विशेष सतर्कता ब्रजघाट में बरती जाएगी। होटलों व आश्रमों में रहने वालों की जांच होगी।
विज्ञापन


एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि घाट स्थित कंट्रोल रूम में नायब तहसीलदार वेद प्रकाश सोनी व सहायक अभियंता मध्य गंगा नहर योगेश कुमार, मुख्य स्नान घाट पर चकबंदी अधिकारी अंगराज सिंह व सहायक अभियंता सतीश कुमार, नाव के संचालन हेतु चकबंदी अधिकारी प्रदीप कंबोज व सहायक अभियंता प्रमोद कुमार, ब्रजघाट पुल पर यातायात प्रबंधन आदि के लिए तहसीलदार गढ़ सीमा सिंह व बीडीओ विजय सिंह, ब्रजघाट के अंतरीय क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए नायब तहसीलदार पवन कुमार यादव व नायब तहसीलदार अमर पाल सिंह, पार्किंग व्यवस्था के लिए एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे व खंड शिक्षा अधिकारी मनोज गुप्ता, टोल प्लाजा पर खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार व देशराज वत्स, ग्राम लठीरा स्थित कच्चा घाट पर चकबंदी अधिकारी अवनीश पाल शर्मा व संजय वरुण, रेलवे स्टेशन गढ़ पर एई जल निगम आनंद कुमार व एई ओमवीर सिंह आदि की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----



दुकानदार नहीं कर सकेंगे अतिक्रमण --

मेले के दौरान मुख्य बाजारों में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई होगी। साथ ही गढ़ और ब्रजघाट रेलवे स्टेशन पर कोई दुर्घटना घटित न हो, इसके लिए जीआरपी से संपर्क बनाकर रखा जाएगा। कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। सुबह छह से शाम छह और शाम छह से सुबह छह बजे तक के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed