फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   poison given to lady

Hapur News: दहेज में कार व 21 लाख न देने पर विवाहिता को जहर देने का आरोप

Thu, 20 Feb 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 20 Feb 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
poison given to lady
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा निवासी विवाहिता को दहेज में कार व 21 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने धीमा जहर देकर मारने का प्रयास किया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी रामआसरे मावी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी अमित निवासी गांव शकलपुर जिला गाजियाबाद के साथ की थी। शादी में उन्होंने कार, 2.51 लाख रुपये नकद, एक लाख के गहने व अन्य घरेलू सामान दिया था। लेकिन शादी में मिले दान दहेज से पति अमित, देवर अंकित, सास शकुंतला, ननद कंचन व अंजू उर्फ अंजली खुश नहीं थे।
विज्ञापन


आरोपी दहेज में लग्जरी कार व 21 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर उनकी पुत्री का उत्पीड़न करने लगे। आरोपियों ने धीमा जहर देकर उनकी पुत्री को मारने का भी प्रयास किया था। जिसके कारण उनकी पुत्री के हाथों में गलाव की स्थिति हो गई थी। आरोपी पति उनकी पुत्री को कभी मायके छोड़ने नहीं आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 नवंबर 2023 को उनकी पत्नी बीमार हो गई थीं। उन्होंने सास से उनकी पुत्री को मायके छोड़कर कर जाने की बात कही थी। चार दिसंबर को उनके न आने पर वह अपनी पुत्री को लेने दिल्ली भोपुरा गए थे। इस दौरान आरोपियों के साथ एक व्यक्ति रणवीर भी मिला था। आरोपियों ने उनकी पुत्री की जमकर पिटाई की थी। जिससे उनकी पुत्री की हालत गंभीर हो गई थी। वह अपनी पुत्री को लेकर घर लौट आए थे। दो फरवरी की रात लगभग आठ बजे पांच लोग कार में सवार होकर आए थे।

इस दौरान देवर अंकित व रणवीर ने गाली गलौज कर उनकी पिटाई की। परिवार के लोगों के आने के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से चले गए थे। कार में बैठे अन्य लोगों को वह अंधेरे के कारण नहीं पहचान सके थे।


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed