Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   pitra visarjani amawasya

Hapur News: पितृ विसर्जनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Sun, 21 Sep 2025 11:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 21 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
pitra visarjani amawasya
ब्रजघाट। पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार को पांच लाख से भी अधिक भक्तों ने ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर दिवंगत पितरों का तर्पण और पिंडदान कर वैदिक रीति रिवाज से विदाई दी।
विज्ञापन


दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उप्र से आए पांच लाख से भी अधिक भक्तों ने ब्रजघाट, पुष्पावती पूठ और लठीरा के कच्चे घाट में आस्था की डुबकी लगाई। बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं का आगमन शनिवार की दोपहर को ही प्रारंभ हो गया था। प्रातःकाल में शुभ मुहूर्त लगते ही हर-हर गंगे के जयकारों के बीच मोक्ष दायिनी में डुबकी लगाने का क्रम प्रारंभ हो गया था, जो सूर्यास्त होने तक निरंतर चलता रहा। भक्तों ने गंगा स्नान के उपरांत जलधारा में खड़े होकर वैदिक रीति रिवाज से अपने दिवंगत पितरों का तर्पण और पिंडदान कर उन्हें परंपरागत धार्मिक ढंग में विदाई दी। जिन दिवंगतों की मृत्यु की तिथि अज्ञात होती है और जिन परिवारों में किसी कारणवश श्राद्ध नहीं हो पाता है, उनके परिजनों ने भी गंगा किनारे श्राद्ध कर्म किए। अधिकांश भक्तों ने ब्राह्मणों को भोजन और दान देकर उनसे दिवंगत पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कराई। श्रद्धालुओं ने पंडितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुन मंदिरों में ईष्ट देवों के समक्ष मत्था टेका। पंडित विनोद शास्त्री का कहना है कि पितृ विसर्जनी अमावस्या पर 16 दिनों से चल रहा श्राद्ध कर्म अर्थात पितृ पक्ष अमावस्या के दिन संपन्न हो गया है। अब सोमवार (आज) को शारदीय नवरात्र प्रारंभ होंगे। वहीं, गंगा सभा आरती समिति के कार्यकर्ता अपने कार्यालय से लगातार उद्घोषणा करते रहे। श्रद्धालुओं को गहरे जल में न जाने की सलाह दी गई। वहीं, नाविक व गोताखोर भी तट पर सतर्क रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed