फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Pickup overturned on NH-9, farmer died

Hapur News: पिकअप एनएच-9 पर पलटी, किसान की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Pickup overturned on NH-9, farmer died
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के एनएच-9 गांव बछलौता के पास शिवा ढाबे के निकट मंगलवार की देर रात एक सब्जी से लदी पिकअप अचानक एक्सल टूटने से अनियंत्रित होकर हाईवे-9 पर पलट गई। एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नौ किसान घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें वापस भेज दिया। वहीं, हादसे से हाईवे पर लंबा जाम लगा गया। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से पिकअप को हटवाकर यातायात का सुचारू कराया।
विज्ञापन

जिला अमरोहा के गांव दमगड़ा निवासी चालक कपिल कुमार मंगलवार की रात करीब आठ बजे अपने गांव के किसान कृष्णपाल (35), ब्रह्मपाल, दिनेश, लक्ष्मण, जगवीर, जगजीवन उर्फ जगवा, हुक्म सिंह, रामनाथ, जोगिंद्र निवासी गांव सांतल व चरन सिंह निवासी गांव परतापुर जिला संभल की सब्जी को पिकअप में लादकर दिल्ली गाजीपुर मंडी में जा रहे थे। रात करीब 12 बजे एनएच-9 गांव बछलौता के पास शिवा ढाबे के निकट पहुंचने पर पिकअप का अचानक एक्सल टूट गया। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में कृष्णपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सभी किसान घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से पिकअप को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में कृष्णपाल नाम के व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed