{"_id":"6ae787fbee8aeea27002b9a4","slug":"pet-hapur-news-c-135-1-hpr1002-151401-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी : स्क्रीनिंग और तलाशी के बाद मिला \n\nप्रवेश, 69.34 फीसदी अभ्यर्थी रहे उपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी : स्क्रीनिंग और तलाशी के बाद मिला प्रवेश, 69.34 फीसदी अभ्यर्थी रहे उपस्थित
विज्ञापन
दीवान इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के बाद बाहर जाते अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : महाराष्ट्र से आऐ शव वाहन को घेर कर बैठे मृतक के परिजन और ग्रामीण
हापुड़। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में रविवार को जिले के 13 केंद्रों पर परीक्षा हुई। अंतिम दिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। स्क्रीनिंग, तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से चूड़ी, मंगलसूत्र भी उतरवाए गए। पहली पाली में 69.34 और दूसरी पाली में 68.46 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
जिले के 13 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। सुबह की पाली दस बजे तो दूसरी पाली तीन बजे से शुरू हुई। पहली पाली में 5952 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें 69.34 प्रतिशत (4127 अभ्यर्थियों) ने परीक्षा दी, जबकि 1825 अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में 5952 अभ्यर्थियों में 68.46 प्रतिशत (4075) अभ्यर्थी उपस्थित रहे, 1877 ने परीक्षा छोड़ दी।
केंद्रों पर प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग की गई, आईडी कार्ड की भी जांच की गई। महिला अभ्यर्थियों की चूड़ियां और मंगलसूत्र उतरवाए गए। पुरुष अभ्यर्थियों को भी कड़ा, कलावा उतारना पड़ा। जूते हाथ में लेकर ही अभ्यर्थियों को तलाशी देनी पड़ी। डीएम कविता मीना, पुलिस अधिकारियों और डीआईओएस डॉ. श्वेता पूठिया समेत अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
परीक्षा छूटते ही सड़कों पर उमड़े अभ्यर्थी
दोनों पालियों में करीब 12 हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। शहरी क्षेत्र के केंद्रों पर जैसे ही परीक्षा छूटी सड़कों पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि रविवार को अवकाश के कारण वाहनों का दबाव शहर में कम ही रहा, जिस कारण व्यवस्था बदहाल नहीं हुई।
200 से 250 किलोमीटर की दूरी से आए अभ्यर्थी
परीक्षा केंद्रों पर रविवार को भी एटा, आगरा जिले के अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। अधिकांश अभ्यर्थी एक दिन पहले ही हापुड़ पहुंच गए। अभ्यर्थियों के साथ परिजन भी आए थे। केंद्रों के बाहर परिजन इधर-उधर इंतजार करते भी नजर आए। परीक्षा छूटते ही सभी रोडवेज बस, ट्रेन से अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए।
जिले के सभी केंद्रों पर परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। केंद्रों का निरीक्षण किया गया। - डॉ. श्वेता पूठिया, डीआईओएस