{"_id":"5911d8a64f1c1bfc7e850d57","slug":"people-thrown-at-the-highmaster-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईमास्ट लाइट खराब होने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईमास्ट लाइट खराब होने पर भड़के लोग
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 09 May 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
भड़के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुचेसर रोड चौपला पर लगी हाईमास्ट लाइट बीते चार साल से खराब पड़ी हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद लाइट को ठीक नहीं कराया गया है। इसके विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गांव के लोगों ने जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक को भी इस संबंध में पत्र सौंपा गया है। प्रदर्शनकारी लोगों ने बताया कि सात वर्ष पूर्व विधायक निधि से लाखों रुपये की लागत से कुचेसर चौपला पर हाईमास्ट लाइट लगाई गई थीं।
विज्ञापन
इस लाइट के लगने से समूचे क्षेत्र में रात के समय प्रकाश रहता था, लेकिन चार साल से यह लाइट शोपीस बनी हुई हैं। अंधेरे के कारण लूट, चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। आवागमन में भी लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अफसरों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या जस की तस है। विरोध में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
इस संबंध में उन्होंने क्षेत्रीय विधायक कमल मलिक को पत्र सौंपकर राहत की गुहार लगाई है। विधायक ने जल्द राहत दिलाने का आश्वासन दिया है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी ज्योति बाला का कहना है कि संबंधित विभाग को लाइट को ठीक करवाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मास्टर भूरे सिंह, कुशल कश्यप, सचिन, प्रेमपाल, अजीत, पिंटू, बब्लू, वीर सैन, बिल्लू, राजू, प्रमोद, विनोद शर्मा, कुलदीप शर्मा, सोनू, आकाश पाल मौजूद रहे।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने हाल ही में लाखों रुपये खर्च कर तीन हाई मास्ट लाइटें लगवायी थीं, जो पिछले कई दिनों से खराब हैं। इससे रात में फ्लाई ओवर पर अंधेरा पसरा रहता है। इस संबंध में प्राधिकरण के सचिव एवं वित्त नियंत्रक विश्वजीत राय ने कहा कि वह बुधवार को जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराएंगे।