{"_id":"5728c3244f1c1bab555cd127","slug":"people-kindled-against-waterlogging","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव पर भड़के लोग, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव पर भड़के लोग, किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 03 May 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
जलभराव पर नगर पालिका के खिलाफ की नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला केशवनगर फूटी लाइन में जलभराव की समस्या लोगों के जी का जंजाल बन गई है। गंदे पानी की निकासी नहीं होने से जहां एक ओर लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। दूसरी ओर दूषित पानी से गंभीर बीमारियों के होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
समस्या का निदान न होने से मंगलवार को क्षेत्र के लोगों का सब्र टूट गया। गुस्साए लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर तहसील दिवस में शिकायत देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला केशवनगर फूटी लाइन में रेलवे की खाली जमीन पड़ी है। इस जमीन पर आसपास के मोहल्ले का गंदा पानी भरता है। गंदे पानी की निकासी नहीं होने से केशवनगर के मकानों तक गंदा पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन
इस समस्या के समाधान की शिकायत मोहल्ले के निवासी कई बार प्रशासन और नगर पालिका के अफसरों से कर चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मंगलवार को गंदा पानी घरों तक पहुंचे पर लोग भड़क गए
नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मोहल्ले के ही एक दबंग ने लाइन में अवरोध लगाकर पानी की निकासी को बंद कर दिया है। गंदा पानी भरने से मच्छर और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
मोहल्ले के लोगों ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम सदर ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं। प्रदर्शन करने वालों में मिथलेश यादव, लता यादव, संतोष यादव, कुसुम यादव, हेमलता शर्मा, रेनू शर्मा आदि मौजूद रहे।