{"_id":"681ef2cb4fcddbb1400aa7c7","slug":"people-in-hapur-showered-flowers-on-army-soldiers-going-to-the-border-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सेना के जवानों पर की पुष्पवर्षा... भारत माता, जय हिंद के उदघोष से गूंजा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सेना के जवानों पर की पुष्पवर्षा... भारत माता, जय हिंद के उदघोष से गूंजा हाईवे
Sat, 10 May 2025 12:02 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 10 May 2025 12:02 PM IST
सार
सेना के जवान गढ़ क्षेत्र में हाइवे किनारे ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। खाना खा कर निकलने के दौरान कर्मचारियों ने भारत माता की जय व अन्य उदघोष के साथ पुष्प वर्षा कर सैनिकों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
सेना के जवानों पर पुष्पवर्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई को लेकर जारी ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक को लेकर हर कोई भारतीय सेना के साथ खड़ा है। हर जगह देश के वीर सिपाहियों की प्रशंसा हो रही है। सभी के दिलों में देशभक्ति का जज्बा और आतंकवाद के सफाए का सपना है।
विज्ञापन
ऐसा ही नजारा शनिवार की सुबह क्षेत्र में देखने को मिला। जब सेना के जवान गढ़ क्षेत्र में हाइवे किनारे ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। खाना खा कर निकलने के दौरान कर्मचारियों ने भारत माता की जय व अन्य उदघोष के साथ पुष्प वर्षा कर सैनिकों का उत्साह बढ़ाया। उन्हें रास्ते के लिए पानी की भी व्यवस्था की।
विज्ञापन