{"_id":"5910867c4f1c1b3b54851b2d","slug":"people-from-sunshine-are-helpless","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल, सड़के रहीं सुनसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल, सड़के रहीं सुनसान
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 08 May 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
धूप से लोग बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरज के तल्ख तेवर से रोज गर्मी रिकॉर्ड बना रही है। सोमवार को भी पारा चढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे लोग त्राहि-त्राहि करने लगे। चिलचिलाती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन
वहीं, गर्मी से स्कूल-कालेजों में स्टूडेंट्स की उपस्थिति भी कम देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि एक सप्ताह बाद ही गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। दरअसल, रविवार को तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया था।
विज्ञापन
लेकिन सोमवार को सूरज के तल्ख तेवर से गर्मी का प्रभाव और बढ़ गया और अधिकतम तापमान 44 तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्म हवाएं लोगों को कांटे की तरह चुभती रहीं। लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए।
विज्ञापन
सड़कों पर तो दोपहर के समय सन्नाटा सा पसरा दिखा। घरों से निकलने वाले बड़े-बुजुर्गों ने छतरी का सहारा लिया। गर्मी के कारण स्कूलों में 15 प्रतिशत तक उपस्थिति कम रही।
सरदार बल्लभभाई पंत कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विज्ञानी मनोज आत्रेय का कहना है कि कुछ दिन इसी प्रकार की गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 14 मई के बाद गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।