फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   people caught murderer father

Hapur News: हत्या के मामले में समझौता करने के लिए वादी को दी धमकी

Thu, 21 Sep 2023 09:53 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 21 Sep 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
people caught murderer father
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर काकौड़ी में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में हत्यारोपी के पिता ने पीड़ित पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। हत्यारोपी के पिता ने पीड़ित पक्ष के घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से भागने लगा तो गिरकर घायल हो गया। आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


गांव सिकंदरपुर काकौड़ी निवासी सुभाष ने थाना बाबूगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार की रात वह परिवार के साथ घर पर था। इसी बीच गांव निवासी किशोर बाइक पर सवार होकर उसके घर पहुंचा। आरोप है कि किशोर ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए धमकी दी कि अगर उसके पुत्र के खिलाफ दर्ज कराए गए हत्या का मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार देगा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस पर आरोपी बाइक छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन वह गिरकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed