{"_id":"5785280d4f1c1bbe3813d5f3","slug":"people-are-upset-over-night-in-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में रातभर बिलबिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में रातभर बिलबिलाए लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 12 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
बारिश के कारण जगह-जगह फाल्ट होने से सोमवार रातभर भी पिलखुवा डिवीजन की विद्युत सप्लाई ठप रही। ऐसे में नगर और देहात क्षेत्र के लाखों लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
सोमवार दिनभर हल्की बारिश से पिलखुवा डिजीवन में जगह-जगह फाल्ट हो गए। फाल्ट से निपटने के लिए दिनभर विद्युत कर्मचारी लगे रहे लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ऐसे में रातभर भी बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
बिजली नहीं आने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पशुओं का चारा काटने में खासी परेशानी हुई। मंगलवार सुबह करीब छह बजे बिजली आने पर राहत मिली। ग्रामीण सुशील कुमार ने बताया कि बिजली नहीं आने के कारण सोमवार को जनरेटर से पशुओं का चारा काटना पड़ा था।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता अजय ओझा ने बताया कि सोमवार को दिनभर हल्की बारिश पड़ने से पूरे डिवीजन में कई जगह फाल्ट हुए थे। पूरे दिन कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में लगे रहे।
शाम के समय फाल्ट ठीक कर बिजली सप्लाई चालू की गई, लेकिन फिर फाल्ट हो गए। सुबह के समय फाल्ट ठीक कर बिजली सप्लाई चालू की गई।