फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Paush Purnima: DM-SP inspected the arrangements in Ganganagari

पौष पूर्णिमा : गंगानगरी में डीएम-एसपी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Paush Purnima: DM-SP inspected the arrangements in Ganganagari
ब्रजघाट। पौष पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। शुक्रवार को डीएम अभिषेक पांडे और एसपी ज्ञानंजय सिंह ने ब्रजघाट में गंगाघाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने गंगा घाटों पर स्नान के लिए बनाए गए अस्थायी रास्तों, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और पेयजल की उपलब्धता को परखा। अधिकारियों ने नगर पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी व संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि घाटों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुव्यवस्थित तरीके से स्नान की सुविधा मिले। डीएम अभिषेक पांडे ने कहा कि पौष पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रजघाट पहुंचते हैं, ऐसे में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सबसे अहम है। उन्होंने निर्देश दिए कि घाटों पर गोताखोरों की तैनाती, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और कंट्रोल रूम की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह तैयार रहे। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, पार्किंग स्थलों का स्पष्ट निर्धारण करने और भीड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्नान के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। निरीक्षण के दौरान घाट किनारे चल रहे विकास कार्यों का भी अवलोकन किया गया। डीएम ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम ने स्पष्ट किया कि पौष पूर्णिमा के दिन ब्रजघाट में किसी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम श्रीराम यादव, सीओ स्तुति सिंह, इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट, चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed