{"_id":"677c1d36e90bd11f8c0c1b85","slug":"passengers-yearning-for-water-on-the-platform-hapur-news-c-135-1-hpr1001-118863-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्लेटफार्म पर पानी के लिए तरस रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्लेटफार्म पर पानी के लिए तरस रहे यात्री
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर नहीं आ रहा है पानी। वहीं, रेलवे ट्रैक पर पाइप से बहता पान
हापुड़। रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण कार्य लोगों की परेशानी का सबब बन रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक पर पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण रेलयात्री पिछले दो दिनों से पानी की किल्लत से परेशान हैं। रेलवे लाइन पर पानी की व्यर्थ बर्बादी हो रही है।
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रोजाना 50 से अधिक सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है। अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत हापुड़ रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर इन दिनों अव्यवस्थाओं की भरमार है। प्लेटफार्म पर जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हैं तो कहीं फुट ओबर ब्रिज निर्माण के लिए पिलर तैयार किए जा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को प्लेटफार्म पर आवागमन में भी परेशानी हो रही है।
वहीं, पिछले दो दिनों से प्लेटफार्म नंबर एक पर पानी की आपूर्ति बाधित चल रही है। शौचालयों में भी पानी नहीं पहुंच रहा है और पीने के पानी की टोटियां भी सूख गई हैं। प्लेटफार्म पर ट्रेन रुकते ही यात्री पानी भरने के लिए टोटियों की तरफ दौड़ लगाते हैं, लेकिन पानी आपूर्ति न होने के कारण मायूस लौट रहे हैं। ऐसे में उन्हें बोतल बंद पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। प्लेटफार्म नंबर एक की रेलवे लाइन पर पानी की व्यर्थ बर्बादी हो रही है, इस तरफ कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
कार्य निरीक्षक वीके त्यागी का कहना है कि प्लेटफार्म नंबर एक पर सुंदरीकरण कार्य किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर सबमर्सिबल के माध्यम से पानी की टंकियों को भरकर पानी की सप्लाई की जा रही है। प्लेटफार्म पर भी जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था कर पानी की आपूर्ति कराई जाएगी।