{"_id":"5711001f4f1c1b0c0a4a6abe","slug":"passengers-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन लेट होने पर यात्रियों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन लेट होने पर यात्रियों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 15 Apr 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन लेट होने से यात्रियों ने हंगामा किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन लेट होने से गुस्साए दैनिक यात्रियों ने शुक्रवार को सिंभावली रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। उन्होंने रेलवे अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन कर ट्रेनों का संचालन टाइम टेबल से कराने की मांग की।
विज्ञापन
दैनिक यात्रियों ने शुक्रवार को ट्रेनों के समय से न आने पर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पैसेंजर ट्रेनें समय पर नहीं आ रही है। इससे दैनिक यात्रियों को बहुत दिक्क्त हो रही है। यहां से काफी संख्या में लोग दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद जाते हैं।
विज्ञापन
ट्रेनें लेट होेने के कारण नौकरीपेशा वाले लोग ऑफिस पहुंचने में लेट हो जाते हैं। मनोज, शिवकुमार, सोनू, मोनू गोयल, संदीप कुमार, सुनीता, प्रियंका शर्मा, राजेश देवी, विशाल शर्मा, जयप्रकाश गोयल, योगेंद्र कुमार, नितिन शर्मा का कहना है कि सिंभावली रेलवे स्टेशन पर सुबह आने वाली पैसेंजर ट्रेन काफी लेट आती हैं। रेलवे अफसरों ने ट्रेन शेड्यूल सुधराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन