{"_id":"57fd01de4f1c1b750a28e327","slug":"paralyzed-for-five-hours-internet-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे ठप रही इंटरनेट सेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे ठप रही इंटरनेट सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 11 Oct 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
internet service
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयदशमी के दिन पिलखुवा सब डिवीजन की इंटरनेट सेवा पांच घंटे तक ठप रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को कामकाज निपटाने में खासी परेशानी हुई। साथ ही उपभोक्ता सोशल साइट्स पर एक-दूसरे को बधाई नहीं दे सके।
विज्ञापन
मंगलवार को विजयदशमी होने के कारण सुबह से ही लोग एक-दूसरे को बधाई देने में लगे थे। करीब 9:30 बजे पिलखुवा डिवीजन की इंटरनेट सेवा ठप हो गई। इससे लोग ट्विटर, फेसबुक आदि पर एक दूसरे को बधाई नहीं दे सके। परेशान उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल के दफ्तर में फोन मिलाया तो कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
दोपहर करीब ढाई बजे इंटरनेट सेवा सुचारु हुई। उपभोक्ता संजय प्रजापति और सोनू किंग ने बताया कि इंटरनेट सेवा ठप होने के कारण उन्हें दोस्तों को बधाई देने के लिए मोबाइल से मैसेज भेजने पड़े। इस संबंध में बीएसएनएल के एसडीओ ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण इंटरनेट सेवा ठप हो गई थी।
विज्ञापन