{"_id":"58f7b3614f1c1b1974473aa5","slug":"pain-will-not-be-able-to-meet-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से न मिल पाने का रहेगा दर्द ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से न मिल पाने का रहेगा दर्द
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
सीएम से न मिल पाने का रहेगा दर्द
- फोटो : DEMO PIC
पंचायत दिवस पर सीएम योगी से मिलने की पौपाई के ग्राम प्रधान मासूम अली की तमन्ना अधूरी रह गई। इससे वह मायूस हैं। उन्होंने ने पीएम और सीएम को पत्र भेजकर भाजपाइयों पर पक्षपात का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पंचायत दिवस के उपलक्ष्य में 24 अप्रैल को लखनऊ में कार्यक्रम होना है। उसमें प्रदेश स्तर से सैकड़ों प्रधान शिरकत कर सीएम योगी से रूबरू होंगे। जिनमें हापुड़ से चयनित 15 प्रधान भी है।
विज्ञापन
इनमें पौपाई के प्रधान मासूम अली को शामिल किया गया था, लेकिन अब सूची में फेरबदल कर उनका नाम काट दिया गया। प्रधान मासूम अली ने पीएम मोदी और योगी को शिकायती पत्र भेज हैं।
विज्ञापन