फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Oxytocin injection sells.

देहात में परचून की दुकानों पर धड़ल्ले से बिकता है ऑक्सीटाक्सिन इंजेक्शन

Tue, 16 May 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 16 May 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
Oxytocin injection sells.
इंजेक्‍शन - फोटो : डेमो फोटो

प्रतिबंधित इंजेक्शन ऑक्सीटॉक्सिन का देहात अंचल में पशुओं पर जमकर प्रयोग किया जा रहा है। परचून की दुकानों पर 10-50 रुपये में यह इंजेक्शन आसानी से मिल जाता है। पशुपालक ऐसे पशुओं पर इसका का प्रयोग करते हैं, जो दूध नहीं देतीं।

विज्ञापन


इंजेक्शन लगाने के कुछ ही मिनटों में पशु दूध देना शुरू कर देती हैं। इस इंजेक्शन के प्रयोग से पशुओं में बांझपन की समस्या दिनोंदिन बढ़ रही है। बीते दिनों जिले में ऑक्सीटाक्सिन बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई कर भंडाफोड़ किया गया था।
विज्ञापन


उक्त फैक्ट्री को सील किए जाने के बाद प्रशासनिक अधिकारी बेशक यह समझ रहे हों कि जिले में अब इसकी बिक्री बंद हो गई हो, लेकिन ऐसा नहीं है। देहात अंचल में ऑक्सीटॉक्सिन इंजेक्शन का कारोबार खूब फल फूल रहा है। आलम यह है कि देहात अंचल में परचून की दुकान तक पर आसानी से यह इंजेक्शन मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुओं को ऑक्सीटाक्सिन का इंजेक्शन लगातार देने से उनमें बांझपन की समस्या बन जाती है। काफी प्रयास के बाद भी गाय, भैंस गर्भित नहीं हो पाती हैं। ऐसे में पशुपालकों को अपना पशु बेचने को मजबूर होना पड़ता है।

ऑक्सीटाक्सिन के इस्तेमाल के बाद यदि वही दूध हम पीते हैं तो इसका शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इसके सेवन से बच्चे का शारीरिक विकास रुक जाता है और हड्डियां बेहद कमजोर हो जाती हैं। मानसिक क्षमता भी कमजोर हो जाती है।


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वाईपी सिंह का कहना है कि इस इंजेक्शन का प्रयोग पशु पर करना गलत है। यह प्रतिबंधित है। पशुओं में बांझपन की समस्या इसी के कारण बढ़ रही हैं। जल्द ही देहात अंचल में छापेमारी करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed