फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   owner of the company surrounded the workers of Hindu Yuva Vahini

कंपनी के मालिक ने हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ घेरी कोतवाली

Mon, 17 Apr 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़ Updated Mon, 17 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
owner of the company surrounded the workers of Hindu Yuva Vahini
घेरी कोतवाली - फोटो : DEMO PIC

विज्ञापन

खून की जांच का सामान उपलब्ध कराने वाली दिल्ली की एक कंपनी के मालिक का पिलखुवा के एक मेडिकल कालेज प्रबंधन ने 3.5 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। कई बार अनुरोध करने के बाद भी भुगतान नहीं होने पर कंपनी मालिक ने रविवार दोपहर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली में हंगामा किया।

इस दौरान कोतवाल का घेराव कर बकाया भुगतान दिलाने की मांग की। बता दें कि दिल्ली में रवि कुमार की एक कंपनी है, जो मेडिकल कॉलेजों को खून की जांच का सामान उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन


उक्त कंपनी ने करीब छह माह पूर्व पिलखुवा के एक मेडिकल कालेज को साढ़े तीन लाख रुपये का सामान दिया था। कई बार चक्कर काटने और भुगतान कराने का अनुरोध करने पर भी भुगतान नहीं हुआ तो कंपनी मालिक के सब्र का बांध टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार दोपहर कंपनी का मालिक हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचा और हंगामा किया। इस दौरान कंपनी के मालिक के साथ कार्यकर्ताओं ने कोतवाल का घेराव कर  बकाया भुगतान दिलाने की मांग की।


कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि कंपनी के मालिक ने भुगतान नहीं मिलने की समस्या रखी है। जल्द इस संबंध में मेडिकल कालेज में वार्ता की जायेगी। कंपनी मालिक की समस्या का समाधान कराया जाएगा। उधर, मेडिकल कालेज के जीएम मनीष लाल से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं           हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed