फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Overhead tanks will be built in three villages of Hapur

Hapur News: हापुड़ के तीन गांवों में दस करोड़ रुपये से बनेंगे ओवरहेड टैंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Overhead tanks will be built in three villages of Hapur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। जलशक्ति मिशन के अंतर्गत हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक के तीन गांवों में दस करोड़ की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिससे हजारों ग्रामीणों को शुद्ध जल मिल सकेगा।
जल जीवन मिशन व जिला पेयजल व स्वच्छता मिशन के तहत पाइप पेयजल योजना चलाई जा रही है। जिसका उद्देश्य लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध कराना है। जिले के अनेक गांवों में ओवरहेड वाटर टैंक का निर्माण कार्य चल भी रहा है। इसके लिए शासन से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में अब हापुड़ ब्लॉक के गांव असौड़ा व गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक के गांव खगोई व सिकंदरपुर में भी ओवरहेड वाटर टैंक का निर्माण कराया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने पर तीन गांवों में ओवरहेड टैंक के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। ओवरहेड टैंक पर पंप संचालन के ग्रामीणों को बिजली पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि पंप सोलर ऊर्जा द्वारा संचालित होंगें। इनके निर्माण से ग्रामीणों को शुद्ध जल मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता विनय रावत ने बताया कि तीनों गांवों में ओवरहेड वाटर टैंक निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, इनके निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed