{"_id":"5900a3ba4f1c1bb365c0e1dc","slug":"order-of-inquiry-against-ration-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":" राशन डीलर और पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर और पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ जांच के आदेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 26 Apr 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
राशन डीलर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृत एवं बाहरी लोगों के फर्जी राशन कार्ड बनाकर राशन डीलर ने गरीबों के खाद्यान्न की कालाबाजारी के आरोप में गांव अल्लीपुर मुगलपुर के ग्रामीणों की शिकायत पर खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री ने डीएम को राशन डीलर, सप्लाई इंस्पेक्टर व ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में जिलाधिकारी ने एसडीएम को जांच सौंप दी है। अल्लीपुर मुगलपुर गांव के राशन डीलर, सप्लाई इंस्पेक्टर व ग्राम पंचायत अधिकारी पर ग्रामीणों ने 100 लोगों के फर्जी राशन कार्ड बनाने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर कई लोगों से मारपीट भी की गई। डीलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा चुकी है। लेकिन उसका लाइसेंस निरस्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता भोपाल ने बताया कि राशन डीलर व सप्लाई इंस्पेक्टर, ग्राम पंचायत अधिकारी मिलीभगत कर पिछले एक वर्ष से राशन की कालाबाजारी कर रहे हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी और राशन डीलर पिछले 30 वर्ष से तैनात हैं। जो अपनी मर्जी से लोगों को राशन वितरित करते हैं।
इस संबंध में ग्रामीणों ने खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री अतुल गर्ग से शिकायत की थी। इस पर खाद्य मंत्री ने जिलाधिकारी को मामले की जांच कराकर रिपोर्ट जल्द देने के आदेश दिए हैं।