फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Opposition to Construction of Height Barriers at UPSIDC; Demand to Halt Work

Hapur News: यूपीएसआईडीसी में हाइट बैरियर निर्माण का विरोध, काम रुकवाने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Opposition to Construction of Height Barriers at UPSIDC; Demand to Halt Work
धौलाना। मसूरी गुलावठी मार्ग स्थित इंडस्ट्रियल एरिया यूपीएसआईडीसी में चल रहे हाइट बैरियर निर्माण कार्य को लेकर उद्यमियों और स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के उद्योगपतियों और ग्रामवासियों ने संयुक्त रूप से इस निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

एमजीआरआईडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि उद्योगों की सुचारू कार्यप्रणाली बनाए रखने के लिए इस हाइट बैरियर निर्माण को तत्काल प्रभाव से रोका जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में इस प्रकार के अवरोध विकास और रोजगार दोनों पर असर डाल सकते हैं। यूपीएसआईडीसी के डीजीएम सलील यादव को अवगत करा दिया है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे उद्योगपतियों में असंतोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed