फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   only Registered workers will be provided mid day meal.

पंजीकृत मजदूरों को मिलेगा दोपहर का भोजन

Wed, 18 Nov 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 18 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
only Registered workers will be provided mid day meal.
श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों के लिये राहत भरी खबर है। श्रम विभाग ने दूर-दराज राज्यों और जिलों से आने वाले मजदूरों को मध्याह्न भोजन सहायता योजना शुरू की है।
विज्ञापन


इसमें पंजीकृत मजदूरों को सिर्फ 10 रुपये देकर दोपहर के समय टिफिन मिलेगा। भोजन योजना में दो प्रकार के खाने का मेन्यू होगा।

निर्माण श्रमिक अपने काम की तलाश में दूर-दराज के राज्यों और जिलों से आते हैं। उनके पास न तो रहने का स्थान होता है और न ही भोजन बनाने की कोई उचित व्यवस्था। ऐसे में उनकी कार्य कुशलता प्रभावित होती है और उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


अब प्रदेश सरकार ने श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों के लिये मध्याह्न भोजन सहायता योजना शुरू की है। जिसमें पंजीकृत लाभार्थी 10 रुपये या समय-समय पर संशोधित मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 10 रुपये के अतिरिक्त अवशेष लागत की प्रतिपूर्ति बोर्ड द्वारा सब्सिडी के रूप में संस्था को की जाएगी। श्रम विभाग पंजीकृत मजदूरों को दोपहर के समय एनजीओ के माध्यम से टिफिन उपलब्ध कराएगा।


इस टिफिन में दो प्रकार का मेन्यू होगा। जिसमें दाल-रोटी के अलावा गुड़ भी दिया जायेगा।

यह होगा खाने का मेन्यू
मेन्यूू-एक                 मेन्यू-दो
रोटी-6                   चावल
सब्जी-दो                 सादी सब्जी-2  
गुड़                        दाल
सलाद                     गुड़
हरी मिर्च                  अचार

 
मध्याह्न भोजन सहायता योजना शुरू कर दी गई है। फिलहाल एनजीओ को तलाश जा रहा है। इस योजना का लाभ उन्हीं मजदूरों को मिलेगा, जो साइटों पर काम कर रहे हैं और पंजीकृत है।  जिनके पास दोपहर के खाने के लिये कोई खास इंतजाम नहीं है। - अनुराग मिश्र, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed