फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Only message is being received on gas booking

Hapur News: गैस बुकिंग पर मिल रहा सिर्फ मैसेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Only message is being received on gas booking
राजनगर स्थित गैस एजेंसी में सिलेंडर बुकिंग के लिए इंतजार करते लोग। संवाद - फोटो : Archive
गाजियाबाद। बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलिंडर की डिलीवरी न मिलना आम बात हो चुकी हैं। गोविंदपुरम स्थित गाजियाबाद भारत गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं की भी इस प्रकार की शिकायतें हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बुकिंग के अगले दिन डिलीवरी का मैसेज मिल रहा है लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा। रोजाना एजेंसी के गोदाम व कार्यालय के चक्कर काट रहे उपभोक्ताओं शुक्रवार को धैर्य खो दिया। आक्रोशित लोगों ने एजेंसी के बाहर जमकर हंगामा किया। हापुड़ रोड गोविंदपुरम स्थित इंद्रगढ़ी निवासी आदेश शर्मा ने बताया कि उनका गैस कनेक्शन गोविंदपुरम स्थित गाजियाबाद भारत गैस एजेंसी पर है।
विज्ञापन

23 मार्च को सिलिंडर की बुकिंग की थी। अगले दिन 24 मार्च को मैसेज मिला कि सिलिंडर की डिलीवरी दे दी गई है। लेकिन आज तक उनको सिलिंडर नहीं मिला। ऑनलाइन स्थिति देखने पर पता चला कि नकद में भुगतान हुआ है। इसके बाद अगले सिलिंडर की डिलीवरी 17 अप्रैल को मिलने की बात भी मैसेज में लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती एक दो दिन उनको लगा कि यह किसी तकनीकी गड़बड़ी से हुआ है। जब वह एजेंसी पर गए तो वहां उनको इसी तरह की समस्या से जूझ रहे कई लोग मिले। इसी एजेंसी के गोदाम पर सिलिंडर लेने पहुंचे दूसरे उपभोक्ता प्रदीप ने बताया कि छह दिन पहले उन्होंने बुकिंग कराई थी। अगले दिन सिलिंडर मिलने का मैसेज भी मिल गया।
आज तक सिलिंडर नहीं मिला। शुक्रवार को भी तड़के ही गैस लेने के लिए आ गए। इंतजार करते-करते दोपहर हो गई फिर कर्मचारियों ने कहा कि सिलिंडर उनके घर पहुंच जाएगा। कई दिन से यही बात कही जा रही है। गाजियाबाद भारत गैस एजेंसी पर खड़े उपभोक्ता कपिल ने बताया कि 25 मार्च को उन्होंने बुकिंग कराई थी।

अगले दिन वह सिलिंडर लेने पहुंचे तो कहा गया कि ऊपर से गैस नहीं आई है। रोज कहते हैं कल आना। तब से रोजाना आ रहे हैं और परेशानी झेल रहे हैं। घर पर खाना बनाने के लिए गैस पूरी तरह खत्म को चुकी है। वह सिलिंडर लेने के चक्कर में एजेंसी पर सवेरे चार बजे पहुंच गए थे। करीब नौ बजे तक 100 से ज्यादा लोग सिलिंडर के लिए लाइन में खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed