फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   online game scam

Hapur News: आनलाइन गेम खिलाने का झांसा देकर खातों से निकाले आठ लाख रुपये

Thu, 12 Sep 2024 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 12 Sep 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
online game scam
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव चितौली निवासी युवक व उसके पिता के खाते से ऑनलाइन गेम के नाम पर धोखाधड़ी कर साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने युवक को समझौते की शर्तों के उल्लघंन में जेल भिजवाने व सजा कराने की भी धमकी भी दी। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी विनोद बाना ने बताया कि उसका भतीजा नमन वर्ष 2024 में नौकरी के लिए ऑनलाइन तैयारी कर रहा है। उसके मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलकर पैसे कमाने का एक संदेश आया। इसके बाद इसी नंबर से उसके भतीजे को व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने गेम को आरबीआई से अधिकृत बताते हुए भतीजे से सौ रुपये में पंजीकरण कराने की बात कही।
विज्ञापन


फोन करने वाले पर विश्वास कर उसके भतीजे ने 27 अप्रैल 2024 को पंजीकरण करा दिया। इसके बाद उसके भतीजे ने अपना बैंक खाता बनाई गई आईडी से जोड़ दिया।

आरोपियों ने उसके भतीजे से पैसे लगाने की बात कही। उसके मना करने पर आरोपियों ने आईडी बनाते वक्त समझौते की शर्तों के उल्लंघन में जेल भिजवाने व सजा कराने की धमकी दी। आरोपियों की धमकी से उसका भतीजा डर गया। उसके खाते को परिवार के दूसरे सदस्य के खाते से जोड़ने का दबाव बनाया। इस पर भतीजे ने उसके भाई सुबोध के बैंक खाते को अपने खाते से जोड़ लिया। आरोपियों ने उसके भतीजे और भाई के बैंक खाते से लगभग आठ लाख रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर दोषी पाए जाने पर जल्द ही साइबर ठगों को गिर तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed