फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   online fraud

Hapur News: नौकरी का झांसा देकर दो परिवारों से ठगे 4.70 लाख रुपये

Sat, 27 Sep 2025 06:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 27 Sep 2025 06:40 PM IST
सार

हापुड़ के पटेल नगर में दो परिवार ऑनलाइन जॉब के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हुए। व्हाट्सएप कॉल के जरिए ठगों ने 4.70 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
online fraud

विस्तार

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला पटेल नगर निवासी दो परिवारों से साइबर ठगों ने ऑनलाइन जॉब का लालच देकर 4 लाख 70 हजार रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर कॉल कर आकर्षक सैलरी, फेस्टिवल बोनस और हॉलिडे पैकेज का लालच दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर मोहल्ला निवासी मदन भसीन ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली ने खुद को एक कंपनी में कार्यरत बताया और फर्जी कंपनी में पार्ट-टाइम ऑनलाइन जॉब का ऑफर दिया। अच्छी सैलरी, बोनस और छुट्टियों का पैकेज देकर आरोपी ने लालच दिया। विश्वास करते हुए उन्होंने अपनी पत्नी मानी भसीन और मां शम्मी भसीन के बैंक खातों से कंपनी के खाते में 6 लाख 63 हजार 910 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बदले 28 अप्रैल से 29 अगस्त 2024 तक पीड़ितों के खातों में 3,80,740 रुपये सैलरी के नाम पर आए।,लेकिन अगस्त के अंत में आरोपी कभी ईद की छुट्टी, कभी ऑडिट और कभी वेरिफिकेशन के नाम पर रुपये मांगने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच मदन के श्रीनगर निवासी दोस्त विधु अग्रवाल को भी अगस्त की शुरुआत में ऐसी कॉल आई। आरोपी ने उन्हें भी जॉब ऑफर किया। विधु और उनकी पत्नी कनिका अग्रवाल ने 2,34,750 रुपये भेजे। बदले में 22 और 29 अगस्त को 47,880 रुपये की सैलरी मिली, लेकिन उसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद कंपनी की वेबसाइट भी बंद हो गई। साइबर ठगों ने दोनों पीड़ितों से 4.70 लाख रुपये की ठगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed