फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   online fraud from farmer

Hapur News: ऑनलाइन गाय खरीदने के चक्कर में गंवाए 75 हजार

Thu, 13 Apr 2023 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 13 Apr 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
online fraud from farmer
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव खड़गपुर निवासी कर्मवारी सिंह से ऑनलाइन गाय बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर 75 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी कर्मवीर सिंह ने बताया कि 2 अप्रैल को वह यूट्यूब पर वीडियो देख रहा था। इसी बीच उसमें एक विज्ञापन आया, जिसमें राजस्थान से ऑनलाइन गाय खरीदने-बेचने से संबंधित बातें लिखी थी। उसने गाय खरीदने के मकसद से उक्त विवरण में रुचि दिखाई और उस पर लिखे नंबर पर कॉल की। पीड़ित ने बताया कि जब विवरण में लिखे उस मोबाइल नंबर पर कॉल की तो सोनू कुमार निवासी अरावली डेयरी फार्म, जयपुर ने फोन पर बात की। पीड़ित ने बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान आरोपी सोनू से दो गाय और कुछ पशुओं को देने का सौदा तय हो गया। जिसके बाद आरोपी ने एक व्यक्ति का खाता नंबर भेज दिया। जिस पर पीड़ित ने 75 हजार 5 सौ रुपये उसके खाते में भेज दिए। जिसके बाद पीड़ित ने उस नंबर पर कॉल कर गाय भेजने की बात की तो आरोपी ने गाय देने से मना कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने एसपी के पास पहुंचकर आपबीती सुनाई और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है कि एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है, मामले की विवेचना की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed