{"_id":"65ba87b704cb5ae00d011759","slug":"one-vehicle-one-fastag-system-implemented-hapur-news-c-138-1-pkw1001-101988-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एक गाड़ी एक फास्टैग प्रणाली की लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एक गाड़ी एक फास्टैग प्रणाली की लागू
विज्ञापन
छिजारसी टोल प्लाजा से गुजरते वाहन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। एनएचएआई द्वारा रात 12 बजे से एक गाड़ी एक फास्टैग गाइडलाइन को लागू कर दिया गया। इसके अलावा जिस फास्टैग की केवाईसी नहीं हुई है, वह भी रात से बंद हो जाएंगे। फास्टैग में रुपये होने के बावजूद भी चालक को दो गुना शुल्क जमा करना पड़ेगा।
एनएचएआई ने वाहन चालकों एवं मालिकों पर शिकंजा कसने के लिए नई गाइड लाइन जारी की है। जिसके अंतर्गत गाड़ी के पंजीकरण नंबर से बना फास्टैग ही एक्टिव रहेगा, बाकी रात 12 बजे से बंद हो जाएंगे। दरअसल, कॉफी वाहन चालकों एवं स्वामियों ने गाड़ी की चेसिस नंबर आदि से फास्टैग बनवा रखे हैं लेकिन, अब जिस गाड़ी नंबर पर फास्टैग बना होगा, टोल प्लाजा से वही वाहन गुजर पाएगा। कई बार दूसरे वाहन के फास्टैग से अन्य वाहन को चालक टोल प्लाजा से निकालते है। जिसके कारण कई बार चालकों और कर्मियों के बीच झगड़ा भी हो जाता है। इससे टोल संचालन करने वाले कंपनी के साथ सरकार को भी राजस्व का नुकसान होता है।
छिजारसी टोल प्लाजा के प्रबंधक बेनी सिंह राघव ने बताया कि एनएचएआई की नई गाइड लाइन को जारी करने के लिए टोल प्लाजा के सभी सिस्टम एवं कंप्यूटरों को अपडेट कर दिया गया है। बुधवार रात 12 बजे से सभी सिस्टम अपने आप काम करना शुरू कर देंगे। प्रत्येक लाइन पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है।
विज्ञापन
एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने बताया कि बुधवार रात 12 बजे से एक फास्टैग एवं एक गाड़ी की गाइडलाइन लागू हो गई है। बिना केवाईसी कराए जाने वाले फास्टैग बंद हो जाएंगे। गाड़ी नंबर से बने फास्टैग ही एक्टिव रहेंगे, बाकी अन्य प्रकार से बने सभी बंद हो जाएंगे।