{"_id":"67b87f803cae1d9324057f5a","slug":"one-lakh-rupees-fraud-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120642-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शेयर बाजार में अच्छे मुनाफे का झांसा दे एक लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शेयर बाजार में अच्छे मुनाफे का झांसा दे एक लाख ठगे
Fri, 21 Feb 2025 06:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 21 Feb 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव चितौली निवासी मोहित शर्मा से शेयर बाजार में अच्छे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक लाख रुपये की ठगी कर ली। व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहित शर्मा ने बताया कि तीन नवंबर 2024 को शेयर बाजार में अच्छे मुनाफे का झांसा देकर उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोरच्यून एलायंस 164 व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया था। इसके बाद उनसे प्ले स्टोर से ब्लक एफएस परो एप डाउनलोड कराया गया था। इसी एप पर उनका ओटीसी ट्रेडिंग खाता खोलकर उन्हें अच्छे मुनाफे का झांसा दिया गया था।
आरोपियों ने इस एप में उनके पैन कार्ड व बैंक खाते की जानकारी भरवाकर अधिक से अधिक धनराशि जमा करने की बात कही थी। आरोपियों द्वारा एप पर धनराशि जमा कराते समय प्रत्येक 30 मिनट के बाद उन्हें एक नया बैंक खाता दिया जाता था। आरोपियों ने कुछ मात्रा में दो तीन बार मुनाफा भी कमवाया। 14 नवंबर को आरोपियों ने उनसे एक लाख रुपये आईपीओ में लगाने को कहा था। उनके पास इतनी धनराशि नहीं है तो आरोपियों ने उनसे दो सौ रुपये तक मुनाफा होने की बात कही थी।
विज्ञापन
आरोपियों के कहने पर उन्होंने आईपीओ में एक लाख रुपये लगा दिए। जिसमें शेयर की संख्या भरने का विकल्प नहीं दिया गया था। 18 नवंबर को उनकी एक लाख रुपये की धनराशि काटकर आरोपियों ने उन्हें 15 हजार शेयर आवंटित कर दिए थे। इसके बाद आरोपियों ने उनसे दो लाख रुपये और आईपीओ में लगाने को कहा था। मना करने पर आरोपियों ने एप पर 2.30 लाख रुपये का लोन कराकर आईपीओ की पेमेंट कर दी थी। लोन चुकाने का दबाव बनाकर व लीगल कार्रवाई करने की धमकी देकर आरोपियों ने उनका ओटीसी ट्रेडिंग खाता लॉक कर दिया था। इसके बाद आरोपियों ने उनकी एक लाख रुपये की धनराशि जब्त कर ली गई। इससे आईपीओ के बेचने व धनराशि की निकासी पर रोक लग गई। जबकि आईपीओ में लगभग 6.09 लाख रुपये की धनराशि थी।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबरों के आधार पर साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।