फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   On the orders of Superintendent of Police, case registered against three including two named

Hapur News: पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दो नामजद समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
On the orders of Superintendent of Police, case registered against three including two named
पिलखुवा। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ जान से मारने के प्रयास और दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करना बता रही है।
विज्ञापन


मठमलियान मोहल्ला निवासी पुनीत गोयल ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने 24 जनवरी 1998 में अपने भाई सुरेश गोयल से पुश्तैनी पांच बीघा कृषि भूमि खरीदी थी। उसके बराबर में पूरन सैनी की भूमि थी, जिसे उसने 18 वर्ष पूर्व प्लाटिंग कर बेच दिया। चार माह पहले पूरन सैनी वहां पर अपनी भूमि बताते हुए एसडीएम से शिकायत की थी, जिस पर तहसील धौलाना की राजस्व टीम ने भूमि की पैमाइस की और उसकी भूमि नहीं होता बताया। आरोप है कि पूरन सैनी वहां अपनी भूमि बताकर दस लाख रूपये की रंगदारी मांग रहा है। पीडि़त ने बताया कि इसी के चलते उसने अपनी भूमि की चाहरदीवारी कराने का काम शुरू करा दिया, 20 मई को पूरन अपने साथियों के साथ मौके पहुंचा और निर्माण कार्य को रूकवा जाने से मारने की नीयत से फायर किया, जो वह मिस हो गया। आरोप है कि दबंग ने दस लाख रूपये या एक हजार मीटर का प्लाट नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। थाना पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर एसपी से गुहार लगाई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सर्वोदय नगर निवासी पूरन सैनी और न्यू आर्य नगर निवासी मूलचंद को नामजद करते तीन के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(2) और 324(4) में अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांचोपरांत साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- अनीता चौहान, सीओ पिलखुवा।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed