फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   old man died in accident

Hapur News: कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Mon, 30 Oct 2023 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 30 Oct 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
old man died in accident
गढ़मुक्तेश्वर। गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी सचिन माहुर ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि 27 अक्तूबर को उसके पिता ओमप्रकाश जनपद बुलंदशहर के कस्बा स्याना से एक परिचित के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से ब्रजघाट जा रहे थे। बहादुरगढ़-ब्रजघाट रोड पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद चालक कार समेत भाग निकला। गंभीर अवस्था में उसके पिता को स्थानीय चिकित्सक के यहां लाया गया, जहां से चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया। गढ़ सीएचसी में उसके पिता की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संदीप मलिक का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के रामपुर न्यामतपुर निवासी चरन सिंह बाइक से हाईवे की तरफ जा रहा था। मीरा रेती-अल्लाबख्शपुर रोड पर मंदिर के सामने उसकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई। घटना में चरन सिंह और दूसरी बाइक पर सवार राजेश निवासी गाव रामपुर बड्ढा थाना गजरौला, जनपद अमरोहा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में दोनों को मेरठ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed