{"_id":"5936beff4f1c1b811c9c8a1b","slug":"ohe-wire-broken-six-trains-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":" ओएचई वायर टूटा, छह ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएचई वायर टूटा, छह ट्रेनें प्रभावित
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 06 Jun 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
छह ट्रेनें प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद-दिल्ली रेलवे लाइन के बीच निजामपुर के पास मंगलवार सुबह ओएचई वायर टूटने से ट्रेनों का संचालन ठप्प हो गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद वायर को जोड़ा जा सका। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुरादाबाद-दिल्ली ट्रैक पर निजामपुर (हापुड़) के पास ओएचई लाइन का तार टूटकर गिर गया। आनन फानन में बरेली से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को हापुड़ स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन
इसके अलावा सद्भावना एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस और आला हजरत एक्सप्रेस को भी बाबूगढ़ स्टेशन के पास रोका गया। कुल मिलाकर छह ट्रेनें प्रभावित रहीं। तार टूटने के की सूचना मिलते ही टीम को हापुड़ मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद तार को ठीक कर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया। ट्रेनों का संचालन रुकने से यात्रियों को खासी असुविधा हुई। दैनिक यात्री इस स्थिति से खासे परेशान रहे। करीब दो घंटे तक यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
स्टेशन मास्टर अजब सिंह ने बताया कि तार टूटने की सूचना पर तुरंत उसे ठीक कराने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब डेढ़ घंटा रूट बाधित रहा। इस दौरान छह ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।