{"_id":"6ae0e750cbbfe67aa10b7819","slug":"officials-wake-up-after-months-bulldozers-roll-in-on-illegal-plotting-along-bulandshahr-road-hapur-news-c-135-1-hpr1005-151136-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महीनों बाद जागे अधिकारी, बुलंदशहर रोड की अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महीनों बाद जागे अधिकारी, बुलंदशहर रोड की अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी में चलती एचपीडीए की जेसीबी मशीन। स्रोत: एचपीडीए
हापुड़। महीनों तक हुई कई शिकायतों के बाद मंगलवार को एचपीडीए के अधिकारी नींद से जागे। बुलंदशहर रोड पर गोल चक्कर के आसपास फैली करीब 27500 वर्ग मीटर अवैध प्लॉटिंग पर जमकर बुलडोजर गरजा। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अमित कादियान के आदेश पर मंगलवार को बुलंदशहर रोड पर दो स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई हुई है। शहर के मुख्य मार्ग बुलंदशहर रोड के गोल चक्कर पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए हो रही अवैध प्लॉटिंग को लेकर लगातार चर्चाएं थीं। हर दिन अधिकारियों के यहां से गुजरने के बाद भी कार्रवाई न होना सवाल खड़े कर रहा था।
मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद मंगलवार को एचपीडीए के सचल दल ने कार्रवाई की है। टीम ने बुलंदशहर रोड पर शिव मंदिर के बराबर में अली नगर में दर्पण त्यागी, किसान देवेंद्र त्यागी, विकासकर्ता मनोज त्यागी व गिरीश शर्मा की 25 हजार वर्ग मीटर और गोल चक्कर के पास ही दर्पण त्यागी की ओर से 2500 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया है। वहीं, शहर के मोती कॉलोनी, थाना देहात के गांव दोयमी, धनौरा, ततारपुर बाईपास, बागड़पुर, बाबूगढ़, कुचेसर चौपला स्याना रोड और एनएच-09 पर शिवा होटल के पास भी बड़े स्तर पर अवैध रूप से जारी प्लॉटिंग को लेकर भी शिकायतें हो रही हैं। हालांकि, इन पर कार्रवाई न होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
मामले में प्रभारी सचिव अमित कादियान का कहना है कि अवैध प्लॉटिंग पर लगातार कार्रवाई हो रही है। पुलिस बल मिलने के बाद इन क्षेत्रों में भी कार्रवाई की जाएगी।