{"_id":"57470d804f1c1bdb42690d65","slug":"officer-in-combat-waterlogging","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से निपटने में अफसर जुटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से निपटने में अफसर जुटें
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 26 May 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
स्वर्ग आश्रम रोड नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात की आहट जानकर शहर के बाशिंदों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए आला अफसर तैयारी में जुट गए हैं। गुरुवार को एसडीएम सदर अवनीश राय व पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने पूरे लाव लश्कर के साथ कई स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एसडीएम ने इस दौरान जलनिगम द्वारा गढ़ रोड पर मेरठ रोड तिराहे से पक्का बाग तक बनाए गए नाले को मुख्य नाले में जल्द जोड़ने का निर्देश दिया। इसके अलावा स्वर्ग आश्रम रोड पर बन रहे नाले का निरीक्षण कर जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसडीएम सदर अवनीश राय, पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा, मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन, जलनिगम के अवर अभियंता राहुल कुमार गुरुवार को मेरठ तिराहे पर पहुंचे।
विज्ञापन
अफसरों ने उत्तर प्रदेश सिख मिशन के प्रदेश प्रभारी ब्रजपाल सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के सरदार बूटा सिंह, सरदार बलबीर सिंह, सरदार हरविंदर सिंह आदि से गुरुद्वारा भवन के पास से नाला जुड़ने के बाबत बातचीत की।
एसडीएम ने कहा कि नाला जुड़ने में किसी तरह की दिक्कत न आए। इस पर ब्रजपाल सिंह ने कहा कि कार्य जल्द होना चाहिए, ऐसा न हो कि पहले की तरह बीच में ही कार्य रुक जाए।
साथ ही गुरुद्वारा की दीवार को नुकसान नहीं होना चाहिए। बातचीत के बाद एसडीएम ने जल निगम के अवर अभियंता को जल्द निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम ने स्वर्ग आश्रम रोड पर बन रहे नाले का निरीक्षण किया।
एक स्थान पर शनिदेव की मूर्ति रखे होने के मामले में आसपास के लोगों से वार्ता की गई। लोगों ने कहा कि चार दिन में वह मूर्ति को स्वयं ही हटवा लेंगे और नाला बनने के बाद फिर से स्थापित किया जाएगा। एसडीएम ने इस नाले का निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।