{"_id":"5820ae8e4f1c1b6729b37c88","slug":"offer-water-rising-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"उगते सूर्य को अर्घ्य दे महिलाओं ने मांगा अखंड सौभाग्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उगते सूर्य को अर्घ्य दे महिलाओं ने मांगा अखंड सौभाग्य
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
उगते सूर्य को अर्घ्य दिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत कर रही महिलाओं ने सोमवार को अखंड सौभाग्य की कामना की। शहर और देहात में जगह-जगह महिलाओं ने अर्घ्य देने के बाद व्रत परायण किया।
विज्ञापन
मोदीनगर रोड स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में शहर और आसपास रहने वाले पूर्वांचल व बिहार के लोगों ने छठ पूजन किया।
महिलाओं ने सोमवार सुबह जल कुंड में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा किया। श्रद्धालु जीनाथ पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह छठ पूजन पर्व पर महिलाओं ने कुंड में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
महिलाएं छठ व्रत पति व बच्चों की दीर्घायु के लिए रखती हैं। मेरठ रोड पर गांधी आश्रम, गांधी विहार और धीरखेड़ा में भी महिलाओं ने पूजा अर्चना की। गढ़ में व्रती महिलाओं ने मोक्ष दायिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर
विज्ञापन
केले के पत्ते, शकरकंद, सिंघाड़ा, सेब, अनार, अनानास, मूली, लाल फूल, गन्ना समेत विभिन्न प्रकार के फल और हरी सब्जियों के साथ सूर्यदेव की वैदिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना की। कार्तिक सप्तमी पर उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद दिल्ली सहित विभिन्न शहरों से आए भक्तों ने रंग-बिरंगी आतिशबाजी छोड़कर खूब जश्न मनाया।
पिलखुवा में सोमवार सुबह बजरंगपुरी मोहल्ले में हल्की ठंड और स्मॉग के बीच व्रती दंडवत करते हुए छठ घाट तक पहुंचे। कई व्रतियों ने एक पैर पर खड़े होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। घाट पर सूर्य भगवान के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।