फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Now two more deaths from cold.

अब ठंड से दो और की मौत

Mon, 28 Dec 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Mon, 28 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Now two more deaths from cold.
गढ़ और सिंभावली क्षेत्र में दो और लोगों की ठंड से मौत हो गई। गांव बदरखा में युवक और गांव हाजीपुर में अधेड़ ने दम तोड़ा दिया।
विज्ञापन


उनके परिजन ठंड को मौत का कारण बता रहे हैं, लेकिन प्रशासन दोनों की मौत का कारण बीमारी कह रही है।
 
गढ़ के निकटवर्ती गांव बदरखा में रहने वाला वीर सिंह (35) पुत्र सुखदेव चौहान मजदूरी करता था। उसकी रविवार तड़के में पांच बजे मौत हो गई।

उसकी पत्नी बीना का कहना है कि पति को तीन दिन पहले ठंड लग ग्रइ थी। ठंछ लगने के कारण ही उनकी जान चली गई।

ग्रामीणों का कहना है कि वीरसिंह बेहद गरीब है और वह पक्का मकान तक नहीं बनवा पाया है। उधर, सिंभावली के हाजीपुर गांव में मजदूर वासुदेव जाटव (50) की शनिवार रात मौत हो गई। उसकी पत्नी श्यामो देवी का कहना है कि पति को दो दिन पहले ठंड लग गई थी।

शनिवार रात पति की तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी और उनकी मौत हो गर्ठ। प्रधान रवि कुमार और बसपा के मंडल कोऑर्डिनेटर डॉ. कुंवरपाल निमेष का कहना है कि वासुदेव के पांच बच्चे हैं। परिवार बीपीएल श्रेणी से जुड़ा है और भुखमरी के संकट पर है।
विज्ञापन


16 दिसंबर को गांव जखैड़ा रहमतपुर में स्याना दूध प्लांट के कर्मचारी हरिशंकर शर्मा, 22 दिसंबर को गांव अठसैनी में मुल्ला शमशाद, 25 दिसंबर को गांव उपैड़ा में जितेंद्र मुखिया, 26 दिसंबर को गांव मुहम्मदपुर रुस्तमपुर में इजलालअहमद की ठंड से मौत हो चुकी है। हालांकि प्रशासन इन मौतों का कारण बीमारी बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम केबी सिंह का कहना है कि वीर सिंह की मौत सर्दी से नहीं बीमारी से हुई है। लेखपाल को गांव में भेजकर जांच पड़ताल करा ली गई है।

हापुड़ एसडीएम शमशाद हुसैन का कहना है कि गांव हाजीपुर के मजदूर वासुदेव जाटव की मौत होने की सूचना पर हल्का लेखपाल और कानूनगो को गांव में भेजकर जांच कराई गई है। वासुदेव की मौत बीमारी से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed