फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Notices issued to all three divisions demanding answers for pending cases of power theft

Hapur News: बिजली चोरी के प्रकरणों को लंबित रखने पर तीनों डिवीजन को नोटिस जारी, मांगा जवाब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Notices issued to all three divisions demanding answers for pending cases of power theft
हापुड़। बिजली चोरी के असेस्मेंट और नए कनेक्शनों के आवेदन लटकाने के मामले में अधीक्षण अभियंता ने तीनों डिवीजन को नोटिस जारी किया है। लंबित प्रकरणों के फाइलें भी अधीक्षण अभियंता ने तलब की हैं। इसके अलावा विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले में कोटा हरनाथपुर/गोहरा के अवर अभियंता को नोटिस जारी कर, स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिले के हापुड़, पिलखुवा, गढ़ डिवीजन में बिजली चोरी के हजारों मामले लंबित हैं। इन पर दस करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगा है। लेकिन तीनों ही डिवीजन में कुछ कर्मचारियों की हठधर्मिता से ऐसे प्रकरण फाइलों में कैद हैं, न तो उनकी आरसी जारी हुई है और न ही नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में बिजली चोरी की घटना के बाद भी जुर्माना वसूली का कार्य अधर में है। हाल ही में वाणिज्य निदेशक ने भी ऐसे प्रकरणों पर नाराजगी जताई थी। अब अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने तीनों डिवीजनों के संबंधित पटल को नोटिस जारी कर, स्पष्टीकरण मांगा है। फाइलें भी तलब की हैं, पांच साल से अधिक पुराने वाले मामलों को प्राथमिकता से खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं की फाइलें भी आगे नहीं बढ़ाई जा रहीं। सर्वे में देरी की जा रही है, इस मामले में भी नोटिस जारी कर सुधार किए जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

---

-कोटा हरनाथपुर बिजलीघर से जुड़े 18 ट्रांसफार्मर फुंके-

कोटा हरनाथपुर/गोहरा बिजलीघर से जुड़े इलाकों में 25केवी क्षमता के 11, 63 केवी क्षमता के तीन और 100 केवी क्षमता के पांच ट्रांसफार्मर फुंके हैं। इस मामले में अवर अभियंता महेश चंद्र को नोटिस जारी कर, स्पष्टीकरण मांगा गया है।

---

-ठेकेदारों को भी चेतावनी-

हापुड़ डिवीजन में विद्युतीकरण के कार्यों में लापरवाही बरतने पर अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है। इसमें कुछ मामलों में अवैध वसूली के मामलों की भी शिकायतें मिली हैं। जिस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सुधार नहीं होने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी है। इसके अलावा पिलखुवा डिवीजन मेें एग्रीमेंट/बिलिंग पटल के एक कर्मचारी की जांच भी शुरू की गई है।

---

-आंधी में गुल हुई बिजली-

बृहस्पतिवार को तेज आंधी के कारण शहर के बिजलीघरों को बंद करना पड़ा। देहात अंचल को भी सप्लाई नहीं मिल सकी। कई स्थानों पर तार टूटने से समस्या बनी, फाल्ट आदि दुरुस्त करने में कर्मचारी जुटे हैं।


---

-समय से निस्तारित करने होंगे मामले-

तीनों डिवीजनों को निर्देशित किया है कि समय से फाइलों का निस्तारण किया जाए। लापरवाही पर नोटिस जारी किए गए हैं। अधिक ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले में भी नोटिस देकर, जवाब मांगा है।---सुभाष चंद्र, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed