फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   notice to nagar siksha adhikari

Hapur News: एक साल में पांच हजार बढ़ा नगर शिक्षा अधिकारी का वेतन, मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 19 May 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 19 May 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
notice to nagar siksha adhikari
हापुड़। बेसिक शिक्षा विभाग में नगर शिक्षा अधिकारी का वेतन वर्ष 2020 में पांच हजार रुपये बढ़ गया, जबकि इससे पहले के तीन साल में हर साल 2400 रुपये ही बढ़ते थे। इस मामले में सेवा पंजिका साक्ष्य समेत शासन में शिकायत के बाद लेखाकार ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

दरअसल, शिकायतकर्ता हर्ष अग्रवाल ने शासन में शिकायत की थी, इसमें बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी अपनी वेतन वृद्धि नियम विरुद्ध करा रहे हैं। हापुड़ नगर शिक्षा अधिकारी की सेवा पंजिका से इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


सेवा पंजिका के अनुसार एक जुलाई 2018 में पिछले साल के मुकाबले उनके वेतन में 2400 रुपये की बढ़ोतरी हुई। एक जुलाई 2019 में भी वेतन वृद्धि 2400 रुपये हुई। लेकिन एक जुलाई 2020 को वेतन वृद्धि 5100 रुपये हो गई। जो दो साल के बराबर है। इस प्रकरण में शिकायत कर्ता ने शासन में शिकायत की थी। एओ बेसिक विकास गौतम ने बताया कि वेतन बढ़ोतरी के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखा विभाग देखता है वेतन संबंधी काम-

वेतन बढ़ोतरी लेखा विभाग से होती है, इसमें उनका कोई रोल ही नहीं है। लेखाधिकारी इस कार्य की देखरेख करते हैं, समय के साथ वेतन बढ़ता है, मेरे स्तर पर किसी तरह की गलती नहीं की गई है। मुझसे जवाब मांगा गया है, जो दिया जा रहा है। - मनोज गुप्ता, नगर शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed