फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Notice of attachment pasted at the house of three except

Hapur News: मुख्य आरोपी को छोड़ तीन के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Notice of attachment pasted at the house of three except
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने जाट धर्मशाला प्रकरण में बलवा, फायरिंग, छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी कमल त्यागी को छोड़ अन्य तीन आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है।
नगर में नक्का कुआं रोड पर स्थित जाट धर्मशाला प्रकरण में बीती तीन मार्च को कमल त्यागी समेत 40 लोगों पर घर में घुसकर हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी, छेड़छाड़ जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन, मुख्य आरोपी कमल त्यागी ने हापुड़ न्यायालय में अग्रिम जमानत के अपील की थी, जिसको खारिज कर दिया गया। मामले में विवेचना कर रहे चौकी प्रभारी नीटू मलिक ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को आरोपी नेपाल सिंह निवासी शेराकृष्णा वाली मढैया, विकास और कुशल त्यागी के फरार होने की उद्घोषणा की गई है। तीनों आरोपियों के घर पर सीआरपीसी 82 की कार्रवाई के अंतर्गत कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए हैं। विवेचक ने बताया कि यदि एक महीने के भीतर तीन आरोपी सरेंडर नहीं करते हैं तो, पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि न्यायालय में कमल द्वारा अग्रिम जमानत के लिए अपील की हुई है, वहां लंबित होने के कारण सीआरपीसी 82 की कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed