{"_id":"582dc85d4f1c1b6136900689","slug":"note-the-merchant-customer-serried","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ के नोट को लेकर व्यापारी-ग्राहक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ के नोट को लेकर व्यापारी-ग्राहक भिड़े
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 17 Nov 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पांच सौ और हजार रुपये के नोट को लेकर लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। कोतवाली क्षेत्र के चंडी रोड पर बृहस्पतिवार को पांच सौ रुपये के नोट को लेकर एक व्यापारी और दो ग्राहकों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। बृहस्पतिवार दोपहर चंडी मंदिर रोड स्थित किराना की दुकान पर बाइक सवार दो ग्राहक पहुंचे। दोनों ने दुकानदार से 280 रुपये का सामान लिया और इसके लिए पांच सौ रुपये का पुराना नोट देने लगे।
विज्ञापन
दुकानदार ने नोट लेने में असमर्थता जताई तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि पांच सौ के पुराने नोट को लेकर मामूली विवाद हुआ था लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया।