फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Not pay If 26 work outs.

वेतन नहीं तो 26 से कार्य बहिष्कार

Fri, 15 Jul 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 15 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Not pay If 26 work outs.
अतरपुरा बिजलीघर पर संविदा बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

अतरपुरा बिजलीघर पर शुक्रवार को प्रदर्शन कर संविदा बिजली कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर 26 से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले चार माह से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर तत्काल वेतन भुगतान की मांग की है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी संविदा कर्मियों ने बताया कि वह कड़ी मेहनत से दिन रात शहर, देहात की आपूर्ति बहाल रखने का हर संभव प्रयास करते हैं। पर्याप्त संसाधन नहीं होने पर भी वह जान हथेली पर रखकर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी वेतन के नाम पर उनका खुला शोषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया  कि बीते चार महीने से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। ऐसे में अब दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है।

इस संबंध में कई बार निगम अफसरों से शिकायत की गई लेकिन कोई राहत नहीं मिली। प्रदर्शनकारी ने इस संबंध में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर तत्काल वेतन भुगतान की मांग की है।


जल्द वेतन न मिलने पर कर्मियों ने 26 जुलाई से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में अमित कुमार, मनीष, दीपक कुमार, प्रमोद कुमार, सुबोध, कमलकांत, मोहित, नितिन, ब्रजमोहन, सचिन, हरिश्चंद्र, रवि, तुलसी गौतम, राकेश, प्रवीण, प्रमोद आदि मौजूद रहे।

इस संबंध में ठेकेदार से बात की जा रही है। जल्द ही कर्मियों को वेतन दिलवाया जाएगा। चंदन प्रकाश, अधिशासी अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed