{"_id":"5873a8844f1c1be165ba89ea","slug":"not-in-chc-arv","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में एआरवी न लगने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में एआरवी न लगने पर भड़के लोग
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 09 Jan 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
एआरवी न लगने पर भड़के लोग
- फोटो : अमर उजाला
बीते एक महीने से सरकारी अस्पतालों में एआरवी (एंटी रैबीज वैक्सीन) न लगने से सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सीएचसी के चिकित्सकों पर बाहर से सिरिंज मंगवाने का आरोप लगा दर्जनों लोगों ने जिला मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
इन दिनों स्वास्थ्य विभाग में एआरवी की जबरदस्त किल्लत चल रही है। सरकारी अस्पतालों में कुत्ता और बंदर काटने से घायल हुए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें वैक्सीन नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
मजबूरी में घायलों को निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर वैक्सीन लगवानी पड़ रही है। सोमवार को बड़ी संख्या में लोग गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां तैनात चिकित्सक ने लोगों से निजी मेडिकल स्टोर से सिरिंज तो मंगवा ली,
विज्ञापन
लेकिन काफी इंतजार के बाद भी उन्हें इंजेक्शन नहीं लगाए गए। लोगों ने इसका विरोध किया तो चिकित्सक ने उनसे अभद्रता की। इससे गुस्साए लोग जिला मुख्यालय पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
लोगों का कहना था कि चिकित्सक अपने जानकारों को ही इंजेक्शन लगा रहा है। उन्हें एआरवी न होने की बात कह भगा दिया जा रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने कहा कि एआरवी की डिमांड लगातार लखनऊ भेजी जा रही है। जल्द ही पर्याप्त वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।