{"_id":"57e6a5674f1c1b3076a83271","slug":"not-be-able-to-afford-electricity-in-villages-indiscriminately","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से सटे गांवों में नहीं खर्च कर सकेंगे अंधाधुंध बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से सटे गांवों में नहीं खर्च कर सकेंगे अंधाधुंध बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 24 Sep 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम शहर से सटे गांवों में अंधाधुंध बिजली इस्तेमाल पर सख्त हो गया है। अब ऐसे गांवों में बिजली निगम जल्द मीटर लगवाने जा रहा हैं। पहले चरण में छह गांवों को इस योजना में शामिल किया गया है। दूसरे चरण में कस्बों से जुड़े गांवों में यह पहल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, हापुड़ से सटे करीब आधा दर्जन गांवों में फिलहाल मीटर नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में इन गांवों के लोग बिन वजह धड़ल्ले से बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे निगम को आए दिन राजस्व का चूना लग रहा है। अब निगम ने इस नुकसान से बचने की रणनीति बना ली है।
विज्ञापन
प्रथम चरण में शहर से सटे छह गांवों में मीटर लगाने का काम किया जाएगा। इससे फायदा यह होगा कि जरूरत से ज्यादा बिजली खपत करने पर बिल का भार बढ़ेगा। साथ ही कनेक्शन क्षमता से ज्यादा लोड चलाने पर भी उपभोक्ताओं को अधिक पैसा चुकाना होगा।
विज्ञापन
मीटर लगाने के लिए विभाग जल्द टेंडर निकालेगा। दूसरे चरण में कस्बों से जुड़े गांवों में यह पहल शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि बिजली का अनावश्यक इस्तेमाल न हो। इसलिए गांवों में मीटर लगाने की योजना तैयार की गई है। पहले चरण में शहर से लगे 12 गांवों में मीटर लगाए जाएंगे।
प्रथम चरण में सबली, अच्छैजा, श्यामनगर, निजामपुर में मीटर लगाए जायेंगे। इनके अतिरिक्त असौड़ा में भी जिन घरों में मीटर नहीं हैं, वहां भी मीटर लगेंगे।