{"_id":"696e69d0af3b53aeb2085b1d","slug":"nominations-for-the-representative-of-the-land-development-bank-will-be-held-today-hapur-news-c-135-1-hpr1005-135904-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि के लिए आज होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि के लिए आज होंगे नामांकन
विज्ञापन
हापुड़। भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि के पद के लिए जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार (आज) को नामांकन होंगे। इससे पहले भाजपा ने चुनाव को लेकर संयोजक बनाए हैं। इस चुनाव में जिले के करीब 10 हजार किसान मतदान करेंगे।
जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में स्थित बैंक की तीनों ब्रांच के लिए एक-एक प्रतिनिधि चुना जाएगा। इसके लिए भाजपा ने चार दिन पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। इसमें धौलाना में जगत सिंह, गढ़मुक्तेश्वर से सुभाष प्रधान और हापुड़ से राय सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
वहीं, भाजपा ने तीनों ब्लॉक में नामांकन से पहले संयोजक बनाए हैं, जो पूरे नामांकन और चुनाव की प्रक्रिया को देखेंगे। यह सभी नामांकन ब्लॉक कार्यालयों में होंगे। हापुड़ में सुबह दस बजे संयोजक श्यामेंद्र त्यागी के नेतृत्व में नामांकन होगा। धौलाना में संयोजक राजसुंदर तेवतिया के नेतृत्व में 11 बजे और गढ़मुक्तेश्वर में दोपहर 12 बजे महामंत्री राजीव सिरोही के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर में नामांकन होगा। नामांकन के दौरान पुलिस बल की तैनाती भी रहेगी। मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष कविता सिंह ने बताया कि नामांकन को लेकर सभी की ड्यूटी लगा दी है। तय समय पर प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे।