{"_id":"577694494f1c1b797179b32f","slug":"no-rain-in-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में बिन बरसे लौट गए बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में बिन बरसे लौट गए बदरा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 01 Jul 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
छाए काले बादल
- फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी व उमस से लोगों का पीछा नहीं छूट रहा। शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बरसे लौट गए। हर कोई यही दुआ कर रहा था कि जल्द बारिश हो जाए।
विज्ञापन
शुक्रवार को हालांकि दिन भर आसमान में बादल छाए रहे।
एक दो बार हल्की धूप भी निकली लेकिन बादल फिर से छा जाते थे। लेकिन गर्मी और उमस ने उसके बाद भी पीछा नहीं छोड़ा। उमस के कारण लोगों का कुछ देर भी बैठना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
पसीनों में लतपथ लोग बस यही दुआ कर रहे थे कि जल्द ही बारिश हो जाए ताकि इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके। किसान भी आसमान में बादल देखकर यहीं दुआ कर रहे थे कि जल्द बारिश हो जाए
विज्ञापन
लेकिन शाम तक बारिश न होने के कारण उनके भी अरमानों पर पानी फिर रहा था। खेतों में इस समय बारिश की बहुत आवश्यकता है ताकि धान की फसल की रौपाई हो सके। बारिश न होने से किसान परेशान हैं।