फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   No action on over rating of books

Hapur News: किताबों की ओवर रेटिंग पर कार्रवाई नहीं, अभिभावकों को सीएम पोर्टल पर आस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
No action on over rating of books
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। निजी प्रकाशन की किताबों पर ओवर रेटिंग के मामले में अधिकारियों की नींद नहीं टूटी है। परेशान अभिभावकों ने इस मामले में सीएम पोर्टल पर शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इन किताबों पर वास्तविक दरों से 40 फीसदी अधिक दाम लिखकर, अभिभावकों के जेब पर डाका डाला जा रहा है। कुचेसर चौपला निवासी पवन गोयल ने डीएम और सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर बताया कि उनका बेटा कुचेसर रोड चौपला स्थित एक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है। विद्यालय में एनसीईआरटी के बजाए निजी प्रकाशनों की किताबें लगाई गई हैं। इसके लिए एक दुकान चिन्हित की है।
दुकानदार द्वारा निजी प्रकाशन की किताबों पर ओवर रेटिंग की गई है। सरस व्याकरण एवं रचना की किताब का वास्तविक मूल्य 340 रुपये है लेकिन, इस पर टेप लगा दी गई है जबकि, इसी पुस्तक पर मनमाने तरीके से 395 रुपये का रेट अंकित कर दिया है। टेप हटाए जाने पर वास्तविक रेट का पता चल रहा है। वहीं, सोशल स्टडीज की किताब पर वास्तविक दाम 440 थे। इस पर 485 रुपये अंकित किया हुआ था। मुख्य बात यह है कि सभी किताबें एक ही प्रकाशक की हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन राहत नहीं मिल पाई है। बता दें कि इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। डीआईओएस ने जांच की बात भी कही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। परेशान अभिभावक ने इस मामले में डीएम से शिकायत की है, साथ ही सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed