{"_id":"4af20fd8b04f521bf91eb8b44e3b2a1e","slug":"nh24-today-can-seem-jams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-24 आज लग सकता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-24 आज लग सकता है जाम
अमर उजाला, गढ़
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ पूर्णिमा पर शुक्रवार को ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाने वालों का जमघट लगेगा। लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ने के कारण एनएच 24 पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा और जाम लगने की पूरी संभावना है।
ऐसे में शुक्रवार को हाईवे के सफर पर निकलने से पहले स्थिति का पता कर लें। हालांकि पुलिस ने जाम से निपटने के लिए कवायद शुरू कर दी है।
शुक्रवार को माघ शीर्ष (अगहन) पूर्णिमा होने के चलते ब्रजघाट गंगा में लाखों लोग आस्था की डुबकी लगाने पहुंचेंगे। सूर्योदय होने से पहले ही गंगा में डुबकी लगाने का क्रम शुरू हो जाएगा।
गढ़ और ब्रजघाट के घाटों पर शुक्रवार को एक साथ लाखों लोग पहुंचने के कारण एनएच-24 पर वाहनों की संख्या भी बढ़ जाएगी। ऐसे में हर बार की तरह जाम लगने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
प्राचीन पंचायती मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेंद्र प्रसाद शर्मा और रमाशंकर तिवारी का कहना है कि माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद भोजन-वस्त्र दान करने से मनोवांछित फल मिलता है। तेज ठंड होने के बाद भी प्रशासन को काफी संख्या में लोगों के गंगा स्नान पहुंचने की उम्मीद है।
ब्रजघाट चौकी इंचार्ज एके निर्वाल ने बताया कि माघ पूर्णिमा पर वाहनों के दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस को हाईवे और टोल प्लाजा के पास तैनात किया जाएगा। कोशिश रहेगी कि कही भी वाहन रुकने न पाएं। ब्रजघाट पुल के किनारे खड़े वाहनों पर भी नजर रखी जाएगी। भक्तों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा।
दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की ओर जाने वाले वाहन चालक ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड वाया डेहरा कुटी से वैट होकर हाईवे पर पहुंच सकते हैं। मेरठ, बागपत, बड़ौत, किठौर क्षेत्र के वाहन चालक गांव अल्लाबख्शपुर के सामने से महमाई रोड होकर गढ़ कस्बे से निकलकर मेरठ रोड पर पहुंच सकेंगे। बुलंदशहर, स्याना, औरंगाबाद के वाहन चालक ब्रजघाट वाया पलवाड़ा रोड होकर लौट सकेंगे।