{"_id":"56f158de4f1c1b2760f14d24","slug":"nh-24-can-take-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-24 पर लग सकता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-24 पर लग सकता है जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 22 Mar 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
traffic jam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाल्गुन पूर्णिमा पर बुधवार को एनएच-24 पर जाम का सामना करना पड़ सकता है। पूर्णिमा पर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के जिलों के हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए गढ़ और ब्रजघाट पहुंचेंगे। ऐसे में हाईवे वाहनों का दबाव बढ़ेगा, जो जाम का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
फाल्गुन पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए मंगलवार हो ही दूर-दराज से श्रद्धालु गढ़ और ब्रजघाट पहुंचने लगे हैं। तीर्थनगरी की धर्मशाला, आश्रम और मंदिर फुल हो चुके हैं। गंगा में स्नान के लिए गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, दिल्ली, मुरादाबाद आदि जगहों से हजारों की संख्या लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन
इसलिए हाईवे वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में ब्रजघाट पुल, अधूरे स्याना फ्लाईओवर, टोल प्लाजा और स्याना रेलवे फाटक पर जाम लगने की संभावना रहती है। हालांकि चौकी इंचार्ज बीएस सोलंकी ने बताया कि जाम से निपटने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
चेयरमैन संगीता पुरुषोत्तम ने मंगलवार को गंगानगरी का दौरा कर फाल्गुन पूर्णिमा के मद्देनजर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पेयजल, सफाई, पथप्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही उनका कहना है कि डूबने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए गंगा किनारे बेरिकेडिंग कराई गई है।
दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की तरफ जाने वाले वाहन चालक ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड वाया डेहरा कुटी से वैट होकर हाईवे पर पहुंच सकेंगे। वहीं मेरठ, बागपत, बड़ौत, किठौर क्षेत्र के वाहन चालक गांव अल्लाबख्शपुर के सामने से महमाई रोड होकर गढ़ कस्बे से निकलकर मेरठ रोड पर पहुंच सकेंगे। बुलंदशहर, स्याना, औरंगाबाद के वाहन चालक ब्रजघाट वाया पलवाड़ा रोड होकर लौट सकेंगे।