{"_id":"e78b2d79ed99d6127521669bb10dfe9e","slug":"nh-24-by-ganga-devotees-beat-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-24 पर गंगा भक्तों को जाम ने छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-24 पर गंगा भक्तों को जाम ने छकाया
अमर उजाला, गढ़
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति पर शुक्रवार को रुक-रुक कर लगे जाम ने दिनभर गंगा स्नान के लिए आ-जा रहे लोगों को जमकर छकाया।
स्याना रेलवे फाटक और अधूरे फ्लाई ओवर पर लगातार दूसरे दिन भी वाहन अटके रहे। इसके गंगा भक्तों के साथ आम यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
मकर संक्रांति पर शुक्रवार को दिल्ली-एनएसआर समेत बाहरी राज्योें से गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण एनएच-24 पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।
इससे हाईवे पर कई बार रुक-रुक कर जाम लगता रहा। यहीं गढ़ के स्याना चौपला पर अधूरे फ्लाई ओवर और रेलवे फाटक पर जाम लगने से यात्रियों को परेशानी हुई।
वहीं ब्रजघाट पुल के आसपास खड़े वाहनों ने भी जाम की स्थिति पैदा की। हापुड़ के आसपास के जिलों से काफी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्राली, भैंसा-बुग्गी समेत अन्य वाहनों से परिवार सहित स्नान के लिए पहुंचे।
इससे भी हाईवे पर वाहनों का दबाव रहा। कई लोग तो दोपहर बाद गंगा के लिए ब्रजघाट पहुंच पाए। जाम में कुछ एंबुलेंस, दिल्ली को जा रहे दूध, सब्जी और फलों लदे ट्रक भी फंसे रहे। हालांकि लंबा जाम न लगने के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी।